भाजपा की प्रदेश टीम में बड़े बदलाव की तैयारी, दो फार्मूले पर पार्टी का पूरा फोकस, कब होगा ऐलान?
लखनऊ, मार्च 28 -- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है। जिला इकाइयों के गठन में इसकी बानगी दिखी भी है। चुनिंदा चेहरों को छोड़ प्रदेश टीम में बाकी चेहरों को बदला जा सकता है। उनकी जगह क्षेत्रीय टीम, मोर्चा-प्रकोष्ठों में शामिल चेहरे ले सकते हैं। पार्टी के मीडिया विभाग से भी कई चेहरे प्रदेश टीम में शामिल होने के लिए प्रयासरत हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम का हिस्सा बनने के लिए प्रयासरत दर्जनों चेहरे इन दिनों लखनऊ से दिल्ली तक एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। पार्टी का फोकस मुख्य रूप से दो फार्मूलों पर है। पहला सामाजिक समीकरण साधना और दूसरा लंबे समय से जमे पदाधिकारियों की जगह नए लोगों को पद देना है। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि जनवरी में ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो सकती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.