भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, संगठन और आगामी रणनीति पर मंथन
हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित ग्रीन विंटेज बैंकट हॉल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। बैठक में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वागत किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और नैनीताल सांसद अजय भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे हैं। बैठक में संगठन को और मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- नितिन नवीन आज उत्तराखंड में, इससे पहले भाजपा के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.