पूर्णिया, सितम्बर 9 -- पूर्णिया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सीमांचल के चारों जिलों में प्रचार प्रसार के लिए गाड़ी को रवाना किया गया। आर एन शाह चौक से सोमवार को भाजपा की प्रचार गाड़ी रवाना हुई। इस मौके पर पशु मत्स्य विभाग मंत्री रेणू देवी, पूर्व विधान परिषद सदस्य राधामोहन शर्मा, विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश साहु,जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, विधायक विजय खेमका, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दास,उप महापौर पल्लवी गुप्ता, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पार्टी के पदाधिकारी के साथ साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...