कन्नौज, मई 4 -- पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जिला मुख्यालय पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और इस ऐतिहासिक जीत को धूमधाम से मनाया। विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने स्वयं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान मुख्यालय परिसर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर झूमे और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में भाजपा-एनडीए की जीत पर मना जश्न, बांटी मिठाई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि यह जीत राष्ट्र...