लातेहार, जून 6 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शीला देवी ने शनिवार को झामुमो का दामन थाम लिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित झामुमो के प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्होंने अपने 21 समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके भेंट कर पार्टी में स्वागत किया। शीला देवी ने कहा कि भाजपा में उन्हें वह मान-सम्मान और जिम्मेदारी नहीं मिल रही थी, जिसकी वे हकदार थीं। इसी कारण उन्होंने पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विश्वास जताया कि झामुमो में उन्हें जनता की सेवा करने का बेहतर अवसर मिलेगा। पार्टी नेताओं ने उनके शामिल होने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे जिले में झामुमो और अधिक मजबूत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...