अमरोहा, अप्रैल 11 -- गजरौला। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान घर-घर झंडा अभियान के तहत बूथ नंबर 226 टीचर्स कॉलोनी में शुक्रवार को किसान सहकारी समिति के सभापति चौधरी सुरेंद्र सिंह व आजाद नगर में भाजपा नेता महीपाल सिंह चौहान के घर भाजपा का ध्वज फहराया गया। चौधरी सुरेंद्र सिंह ने सभी से अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराने तथा सनातन की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने कहा कि भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार जन-जन में करने की आवश्यकता है। सबके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और राष्ट्र को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना बहुत ही जरूरी है। इस दौरान अखिलेश चौधरी, संजय, प्रताप सिंह चौहान, अजय...