कुशीनगर, जनवरी 4 -- कुशीनगर। 30 दिवसीय अटल पदयात्रा के अठारहवें दिन गोंडईता श्रीराम लतवा बाजार, लतवा मुरलीधर, लतवा जीत, अहिरौली, सरेया, रामपुर, माधोपुर मंझरिया होते हुए पदयात्रा मोरवन मठिया खुर्द गांव तक चली। अटल पदयात्रा जनता ने उत्साह व माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। अटल पदयात्रा के बारे में भाजपा नेता डॉ. विजय राय ने बताया की पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता को भाजपा सरकार की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना है। ताकि हर पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से सीधे जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा और सुझावों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पदयात्रा में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मंटू राय, प्रदीप गुप्ता, सुरज गुप्ता, उदयभान, अतुल श्रीवास्तव, मनी...