प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की निगाहें नेशन नहीं, डोनेशन पर है। सिविल लाइंस क्षेत्र के एक होटल में पत्रकारों के साथ बातचीत में अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के पहले नेशन फर्स्ट का नारा दिया था। अब नेशन भूल गए और डोनेशन फर्स्ट हो गया। सपा मानती है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों ने सीधे तौर पर आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया। भाजपा 4सी पर काम कर रही है। यह है चंदा, चोरी, चतुराई और चालाकी। भाजपा सरकार के दौरान भर्तियों पर पार्टी की ओर से ऑडिट रिपोर्ट जारी करते हुए जिसमें 69 हजार शिक्षक भर्ती सहित कई मामलों में आरक्षण के नियमों के उल्लंघन, संविधान के तहत ओबीसी को 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 21 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति को 2 प्रतिशत आरक्षण में घोटाले ता आरोप लगा...