सहारनपुर, मई 10 -- सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के कैंप कार्यालय पर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 मई को गागलहेड़ी में होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत महाराणा प्रताप जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर रही है, जिसका जवाब कांग्रेस मोहब्बत और भाईचारे से देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं व दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं और शिक्षा को व्यवसाय बना दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.