नई दिल्ली, अगस्त 17 -- भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई सांगठनिक टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपनी नई टीम बनाने में छह महीने से ज्यादा वक्त लगा, पर अब जो टीम सामने आई है, वह समग्रता में जरूरी सियासी पैमानों पर संतुलित नजर आती है। जाति, जनजाति, वर्ग, क्षेत्र, लिंग का बेहतर समन्वय नई टीम में दिख रहा है। भाजपा अध्यक्ष युवा नेता हैं और वह आगामी चुनावों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। पांच बार विधायक रहे और अब राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने सोच-विचारकर जो टीम बनाई है, उसकी विवेचना अलग-अलग ढंग से हो सकती है। बहरहाल, टीम में कुछ नाम चमकदार हैं, तो अनेक नाम पार्श्व में रहकर काम करते रहे हैं। टीम बनाते समय अनुभव, समीकरण और वर्तमान छवि को ध्यान में रखा गया है। पुरानी टीम में भी जमीनी स्तर पर काम करने ...