देहरादून, अगस्त 18 -- भाजपा उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव नए प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में लड़ेगी। भाजपा की नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री पद से दुष्यंत गौतम को हटा दिया गया है। अब राज्य के लिए जल्द नए प्रभारी की घोषणा होने की उम्मीद है। दुष्यंत गौतम का नाम कथित तौर पर अंकिता भंडारी प्रकरण में आया था। इसके बाद से दुष्यंत गौतम ने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी और पार्टी लगातार असहज चल रही थी। गौतम के अलावा नरेश बंसल को भी नई टीम में जगह नहीं दी गई है। दुष्यंत गौतम लंबे समय से राज्य प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे थे। लेकिन उनका नाम कथित रूप से अंकिता भंडारी प्रकरण में आने से पार्टी असहज चल रही थी। पिछले दिनों हुए संगठन के कई कार्यक्रमों से भी गौतम ने दूरी बना ली थी। ऐसे में पहले से ही माना जा रहा था कि पार्टी की नई ट...