नई दिल्ली, अगस्त 18 -- भाजपा ने संगठन को नई रफ्तार देने के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की इस टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ नई ऊर्जा को जोड़कर परिवर्तन का संतुलन बिठाया है। टीम में आगामी चुनावी चुनौतियों, खासकर 2029 के लोकसभा चुनाव की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। पार्टी की राष्ट्रीय टीम में 40 से कम उम्र के 6 सदस्यों, 40 से 49 की उम्र के 15 और 50 से 59 के 21 सदस्यों को स्थान दिया गया है। टीम का एक खास पहलू यह है कि इसके करीब 40 फीसदी सदस्य वंचित समाज से हैं। कोषाध्यक्ष बनाए गए पीयूष गोयल अकेले ऐसे केंद्रीय मंत्री हैं, जिन्हें पार्टी की नई टीम में शामिल किया गया है।बहुत ज्यादा प्रयोग करने से बची भाजपा मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक बदलावों की स्थतियों में भाजपा के युवा अध्यक्ष ने काफी बदलाव तो किए ...