सोनभद्र, मार्च 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने नई टीम का गठन किया, जिसमें संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को राबर्ट्सगंज नगर के एक कैंपस परिसर में पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल की अनुशंसा के बाद कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया। नई टीम में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री और आठ जिला मंत्री बनाए गए हैं। जिला उपाध्यक्ष पद पर शंम्भूनारायण सिंह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, अमरेश पटेल, विशाल पांडेय, मनोज कुमार मिश्रा, सरजू ब...