लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसकी कवायद तेज हो गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर तैनात किए गए पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने भाजपा कार्यालय पर बैठक की। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विधायकों, कार्यकारिणी पदाधिकारियों से चर्चा की। सभी जनप्रतिनिधियों से संगठन के लिए नाम लिए गए। पर्यवेक्षक ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों के नामों को प्रदेश कार्यालय में सौंपा जाएगा। पर्यवेक्षक ने भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के साथ संगठन पर चर्चा की। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला प्रभारी व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्य, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, शशांक वर्मा, योगेश वर्मा, सौरभ सिंह सोनू, मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी, अमन गिरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.