कोडरमा, अप्रैल 4 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की शुरुआत चंदवारा डिग्री कॉलेज में गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी जी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में सभी मंडल के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य, बूथ अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा व आगामी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने किया। मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्षमण यादव, मंडल प्रतिनिधि, सुखदेव साव समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...