लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को भाजपा लखनऊ महानगर के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: लालनगर में निकली हर घर तिरंगा यात्राकैंट विधानसभा मंडल-एक की तिरंगा यात्रा कैंट विधानसभा मंडल-एक की तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत कर रहा ...