सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से पहुंचे बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत के बाद भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने व डिजिटल लर्निंग के माध्यम से उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: संगठन शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी : नवाब सिंह नागरसंगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता उन्होंने कहा कि ...