सराईकेला, फरवरी 2 -- खरसावां,संवाददाता। खरसावां के आकर्षिणी गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नव निर्वाचित खरसावां पूर्वी और पश्चिमी भाग के मंडल अध्यक्षों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई देते कहा कि भाजपा की ताकत उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी को जनसेवा और संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। सम्मान समारोह के दौरान नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को माला पहना कर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.