सीवान, मई 6 -- सीवान। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में शहर के शिवाजी नगर स्थित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय के आवास पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर और गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूर्व स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहे मंगल पांडेय को उनके नेतृत्व में मिली सफलता के लिए बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की मजबूत संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। यह भी पढ़ें- असम व बंगाल में बीजेपी की जीत पर जताई खुशी उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.