मेरठ, मई 4 -- विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर कंकरखेड़ा सरधना रोड स्थित नीरज मित्तल के कैंप कार्यालय पर सोमवार को विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजयुमो के पूर्व महामंत्री नीरज मित्तल ने कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी बांटी। नीरज मित्तल ने कहा कि यह जीत सनातन की जीत है और आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने साकार हुए हैं। भाजपा नेता गणेश अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल भगवामय हो गया है। इस दौरान जॉनी मित्तल, संजय त्रिपाठी, लवली भारद्वाज, राजेश खन्ना, बबीता खन्ना, किशन वैद्य, शिब्बू प्रधान, मुकेश शर्मा, मनोज मित्तल, अमित शर्मा, रविन्द्र मलिक, अक्षय चौधरी, बालेश गर्ग, दीपक तोमर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा की प्रचंड जीत पर निकाला गया विजय जुलूस यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने बांटी झालमु...