जहानाबाद, मई 5 -- करपी, निज संवाददाता। पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद करपी प्रखंड क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के बीच खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं के नेतृत्व में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाइयांविजय जुलूस का आयोजन जुलूस की शुरुआत करपी प्रखंड कार्यालय परिसर से हुई, जो बस स्टैंड होते हुए विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जुलूस में शामिल लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाइयां खिलाकर जीत की खुशी मनाते नजर आए। यह भी पढ़ें- भाजपा की जीत पर निकाला विजय जुलूसनेताओं की प्रतिक्रिया इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ ने...