किशनगंज, मई 5 -- पोठिया। मंगलवार को पोठिया प्रखंड के फाला,मिर्जापुर,डुबानोची तथा कसवाकालियागंज के दर्जनो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर तीनों राज्यों की भाजपा की जीत को लेकर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान जीत की जश्न पर जमकर आतिशबाजी की। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भाजपा की प्रचंड विजय उत्सव के रूप में मनाया। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर मंगलवार को भाजपा नेता सह जिला पार्षद सदस्य निरंजय राय की अगुवाई में विजय उत्सव मनाया गया। जिसे लेकर दलुआ हाट मैदान में एक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में डुबानोची, फाला,मिर्जापुर तथा कास्वाकलियगंज के सैकड़ों युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- भाजपा की जीत पर दलुआ हाट में आतिशबाजी इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी आयोजित जीत के जश्न में शामिल होकर खुशियां म...