गंगापार, मई 4 -- पश्चिम बंगाल, असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में बाबूगंज बाजार में एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा गंगापार के महामंत्री अनिरुद्ध सिंह पटेल ने और अध्यक्षता रविंद्र मिश्रा शास्त्री ने की। विजय उत्सव के दौरान झालमूड़ी और लड्डू वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी गई। कार्यक्रम में डॉ. राकेश केसरवानी ने अनिरुद्ध सिंह पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें लड्डू खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर पप्पू मिश्रा, संदीप दुबे, रमाकांत मिश्र, अशोक चौधरी, पुष्कर सिंह पटेल, राजकुमार मोदनवाल, नीरज जायसवाल एवं बाबा जायसवाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- बंगाल व असम की जीत पर जयश्रीराम से गुंजायमान हुआ भाजपा कार्यालय, बांटे गये जीत के लड्डू, आतिशबाजी व ढोल बीच उत्सव का माहौल यह भी पढ़ें- भगवामय हु...