आरा, सितम्बर 28 -- प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा बोले : पीएम मोदी के सपनों को साकार करने में जुटें कार्यकर्ता आरा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय परिसदन में सोमवार को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी प्रभाकर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान हाल में सफल रहे आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की समीक्षा की गई और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री के विकसित भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटें और आगामी कार्यक्रमों को सफ...