मेरठ, मार्च 20 -- मेरठ जिला भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी को लेकर सस्पेंस अब खत्म होने वाला है। जिला टीम के गठन पर आगामी एक से दो दिनों के भीतर फैसला हो जाएगा। प्रदेश नेतृत्व के स्तर पर विचार-विमर्श का दौर लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है। जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के स्तर पर अंतिम दौर के विचार-विमर्श संगठन के भीतर इस बार बड़े फेरबदल की चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि पार्टी इस बार युवा जोश और अनुभव के संतुलन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। विशेष रूप से उपाध्यक्ष और महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए कई नए नामों पर मंथन चल रहा है। प्रदेश नेतृत्व ने मेरठ जिला इकाई की सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। बस जिलाध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व की अंतिम दौर की चर्चा होनी है। आगामी चुनावों को ध्...