रामपुर, मार्च 16 -- रामपुर। सोमवार की देर रात भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। छह साल बाद हुए इस फेरबदल में नए चेहरों को ज्यादा तवज्जो दिया गया है। पुरानी कार्यकारिणी से सिर्फ तीन पदाधिकारियों पर भी जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने भरोसा जताते हुए नई कार्यकारिणी में जगह दी है। अब से करीब छह साल पहले तत्कालीन जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता के कार्यकाल में भाजपा की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ था, तब से वही कार्यकारिणी चली आ रही थी। जिलाध्यक्ष बदले लेकिन, जिले की कार्यकारिणी में कोई फेरबदल नहीं हुआ। अब छह साल बाद सोमवार की देर रात जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने जनपद की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। 20 पदाधिकारियों वाली इस कार्यकारिणी में पुराने चेहरों की बात करें तो सिर्फ प्रदीप गुप्ता, जगपाल सिंह यादव और रविंद्र रवि जाटव पर ही जिलाध्यक्ष ने भरोसा जताया ह...