आगरा, मार्च 17 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद कासगंज की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ ही जिला मंत्री बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी, जिला सह मीडिया प्रभारी, जिला सोशल मीडिया संयोजक, जिला सहसोशल मीडियो संयोजक, जिला आईटी संयोजक, जिला आईटी सहसंयोजक के नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा की जिला कार्यकारिणी में राजवीर सिंह भल्ला, शिव कुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, केपी सिंह, डा. योगेंद्र सिंह चौहान, कृष्णकांत वशिष्ठ, प्रदीप वर्मा, रामनिवास राजपूत उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। संजय सोलंकी, महेंद्र सिंह बघेल, आकाशदीप वर्मा जिला महामंत्री बनाए गए हैं। आठ जिला मंत्री डा. शिव प्रताप सिंह, रूप किशोर कुशवाह, ...