लखनऊ, फरवरी 26 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि भाजपा की चालाकी से सावधान रहना है। 2027 के विधान सभा चुनाव में बहुत समझदारी से काम लेना है। भाजपा की साजिशों से सजग और सतर्क रहना होगा। अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराना जरूरी है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, कमीशनखोरी चरम पर है। यह सरकार हर वर्ग को अपमानित कर रही है। भाजपा सामाजिक अन्याय और नफरत फैलाने की प्रतीक बन गई है। भाजपा सरकार एसआईआर में बड़े पैमाने पर घपला कराना चाहती है। पीडीए मतदाताओं का वोट कटवाने के लिए नोटिसें भेजवा रही है। कार्यकर्ता हर पात्र का नाम जुड़वाने के लिए मदद करें। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, नौजवानों को धोखा दे रही है। अमेरिका के साथ डील से...