भाजपा की गलत नीतियों के चलते युवा घूम रहा बेरोजगार : आकाशदीप
मैनपुरी, अगस्त 9 -- सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की मासिक बैठक रविवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आकाशदीप वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष आकाशदीप वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से नौजवान विरोधी सरकार है। सरकार की गलत नीतियों के चलते आज का युवा बेरोजगार घूम रहा है। वहीं सरकार लगातार बाबा साहब के संविधान और दलित समाज के अधिकारों पर कुठारघात कर रही है। आने वाले समय में पीडीए के सभी साथी व नौजवान एकजुट होकर जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के हर बूथ पर अनुसूचित जाति के पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा वोट बनाने का कार्य करें। सपा युवाओं व सर्व सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.