भाजपा की गलत नीतियों की सजा देगी प्रदेश की जनता : बृजेश
मैनपुरी, अगस्त 7 -- उ.प्र. विधानसभा का सदन समाप्त होने के बाद लखनऊ से मैनपुरी आए किशनी विधायक बृजेश कठेरिया ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा किया है। नेता प्रतिपक्ष माताप्रसाद पांडेय ने राम मंदिर चोरी प्रकरण को लेकर अपनी बात रखनी चाही तो विधानसभा अध्यक्ष ने उसे खारिज कर दिया। इस सरकार ने 25 करोड़ जनता की आवाज को नहीं सुना। विधायक ने कहा कि इनके कुकर्मो का हिसाब प्रदेश की 25 करोड़ जनता चुनाव में देगी। प्रदेश के लोगों ने अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाने के लिए अपना पेट काटकर उन्हें शिक्षित किया था। जब वह पेपर देने जाते हैं तो पेपर लीक हो जाता है। इसी को लेकर छात्रों ने अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए जंतर मंतर पर बड़ा आंदोलन करके देश के शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था। आगे के आंदोलन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.