जहानाबाद, मई 31 -- सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदारी से उपयोग के बारे में दी विस्तृत जानकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत हुआ दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग जहानाबाद, निज संवाददाता। भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत चंद्रिका पैलेस में 30 एवं 31 मई को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं के आचरण व व्यवहार से ही पार्टी की पहचान बनती है : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशीकार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रशिक्षण वर्ग के समारोप सत्र में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं खनन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने हमारी कार्यपद्धति विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संग...