कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला इकाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के आवासीय कार्यालय में किया गया। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर मिठाई खिलाकर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आए। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम में सुभाष मोदी, शशिभूषण प्रसाद, चंद्रशेखर जोशी, हरी पंडित, इंद्रदेव बर्णवाल, महादेव दास, परमेश्वर विश्वकर्मा, राजेश वर्मा, बिकास जैन, अंकित गुप्ता, अरविन्द वर्णवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.