रामगढ़, मार्च 31 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार की अध्यक्षता में हुआ। 24 घंटा चलने वाले इस प्रशिक्षण महाभियां में 85 से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी हुई। अधिकारी के रूप में जिला मंत्री संजय प्रभाकर विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, रणंजय कुमार कूंटू बाबू, डॉक्टर संजय प्रसाद सिंह, डॉक्टर संजय कुमार सिंह, राजू चतुर्वेदी, प्रोफेसर आलोक कुमार, राजीव पामदत्त, कुणाल दास ने भाजपा के इतिहास, अनुशासन, अंत्योदय सहित प्रदेश द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम को लेकर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्व...