भाजपा की असली ताकत हैं बूथ कार्यकर्ता
मैनपुरी, जून 7 -- बरनाहल, ब्लॉक क्षेत्र के मुगलपुर के नगला बाग में भाजपा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व शक्ति केंद्रों पर प्रभारियों व संयोजकों की सक्रियता पर चर्चा की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसौदिया के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी वीरेंद्र शाक्य ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहृन किया। कहा कि मजबूत शक्ति केंद्र ही मजबूत बूथ का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच सक्रिय रहने को कहा। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि बूथ अध्यक्ष सक्रिय होकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे और केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का घर-घर प्रचार करने व पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए सक्रिय रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.