वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को रोहनियां स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक हुई। कामेश्वर सिंह ने कहा कि मनरेगा के नाम में पूर्व की सरकारों ने 15बार संशोधन किए हैं। मोदी सरकार ने कमियों को दूर कर जनहित या मजदूर हित में कार्य करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि एक फरवरी के बजट में किसान हित में लिए गये फैसलों और जीरामजी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा 14 से 28 फरवरी के बीच गांवों में चौपाल लगाएगी। इस मौके पर काशी प्रसाद तिवारी, जयनाथ मिश्र, वृजनन्दन सिंह, ज्ञानेश जोशी, आनंद चौबे मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.