भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का कांधला पहुंचने पर स्वागत
शामली, जून 29 -- कांधला। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी पहली बार कांधला पहुंचे। उनके आगमन पर दिल्ली बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। देवेंद्र चौधरी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए समर्पित किया। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए किसानों की सेवा और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.