भागलपुर, जुलाई 2 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को गोशाला प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता चंदन पांडे ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी सुनील सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंच संचालन पूर्व महामंत्री राम राय ने किया। क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। यह भी पढ़ें- Buxar News: किसान हितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का करें प्रयास कार्यकर्ताओं को सेवा और जनसंपर...