भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष का हुआ स्वागत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र सिंह के नगर पालिका परिषद आगमन पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। नगर पालिका सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने चौधरी देवेन्द्र सिंह को शिव परिवार का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था विकास और नारी सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों को बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और भाजपा कार्यकर्ताओं द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.