छपरा, अप्रैल 6 -- कार्यकर्ताओं ने दोहराया संकल्प मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा पूर्वी मंडल के आवारी पंचायत स्थित असाव गांव में बूथ संख्या 37 पर भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम शिवप्रसन भारती के आवास पर आयोजित हुआ, जहां पार्टी का राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंडल अध्यक्ष अम्बिका माझी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को भी याद किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.