मेरठ, अप्रैल 11 -- मेरठ, मुख्य संवाददाताभाजपा की मेरठ महानगर इकाई की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने के लिए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' जन-जागरण अभियान का बिगुल फूंक दिया गया है। शनिवार को मेयर कैंप कार्यालय (सूरज कुंड) पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए 20 अप्रैल 2026 तक यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस पखवाड़े को एक उत्सव के रूप में मनाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य मेरठ के प्रत्येक घर तक केंद्र सरकार के महिला सशक्तिकरण के संदेश को पहुंचाना है। अभियान के तहत शनिवार से ही मिस्ड कॉल अभियान की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.