हजारीबाग, मार्च 1 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता एवं पुर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव के संचालन में उरीमारी में होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप समेत कई नेता एवं पदाधिकारी शामिल होकर कार्यकर्ताओं संग जमकर रंग अबीर गुलाल उड़ाकर एवं एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दिया। साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने होली एवं आने वाले त्योहारों की बधाई देते हुए कहा कि हम लोग त्योहार मिलजुल कर मनाए एवं अपने संस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाते हुए अपने धर्म के प्रति समर्पित रहना है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि पुनम साहु, जुगनू ...