लोहरदगा, अप्रैल 5 -- भंडरा, प्रतिनिधि। भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मसमानो स्थित करपात्री सेवा सदन में रविवार को भंडरा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष अजय पंकज, प्रशिक्षण महाभियान के जिला सहसंयोजक बालकृष्ण सिंह, मंडल प्रभारी जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित लोहरा, प्रशिक्षक के रूप में संजय चौधरी, जगनंदन पौराणिक, सूरजमोहन साहू, बजरंग उरांव, ईश्वरी मोहन शर्मा उपस्थित हुए। प्रशिक्षण के दौरान बारीकी से संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कोई भी कार्य को जानते हुए भी निरंतर अभ्यास करने की आवश्यकता होती है। ताकि हर चीज के बारे में हमें हमेशा याद रहे। संगठन ...