लातेहार, अप्रैल 7 -- लातेहार,चंदवा प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय लातेहार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने की, जहां सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण का संकल्प लिया गया। इसके उपरांत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों, विचारधारा एवं अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्...