बलरामपुर, मार्च 31 -- बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी को लेकर मंगलवार को तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी रहे। बैठक में 6 अप्रैल से शुरू होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। मुख्य अतिथि ने बताया कि 6 से 12 अप्रैल तक पूरे जिले में स्थापना सप्ताह मनाया जाएगा। 5, 6 और 7 अप्रैल को पार्टी कार्यालयों को सजाया जाएगा, वहीं 6 व 7 अप्रैल को सभी बूथों पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता घर-घर पार्टी का ध्वज लगाकर सेल्फी अभियान भी चलाए...