जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कंबल वितरण अभियान चलाया। शुक्रवार को बर्मामाइंस के लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में सांसद विद्युतवरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने 700 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व में घर-घर जाकर जरूरतमंदों की पहचान की थी। चिह्नित लोगों को कूपन देकर सम्मानपूर्वक कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया, जहां उन्हें कंबल प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.