आरा, अप्रैल 5 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सिन्हा, सरैया और सलेमपुर मंडल का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग रविवार को बलुआ हाईस्कूल में आयोजित किया गया। उद्घाटन बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि भाजपा अनुशासित संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति निष्ठा सर्वोपरि होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प साकार होता दिखाई दे रहा है। प्रशिक्षण वर्ग सात अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें सोशल मीडिया, वैचारिक विषय, कार्य पद्धति, संगठन विस्तार, इतिहास, सरकार की उपलब्धियां तथा बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों के रूप में हरेन्द्र पांडेय, प्रहलाद राय, धी...