प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवादादाता। भाजपा ने बुधवार को जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कर आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने का संदेश दिया। सभी सम्मेलन स्थलों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विश्वनाथगंज विधानसभा के सम्मेलन में पूर्व सांसद विनोद सोनकर मुख्य अतिथि रहे। सदर में राम विलास पाल, रानीगंज में पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह कुशवाहा, बाबागंज में राजेंद्र मिश्रा, कुंडा में भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, पट्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी और रामपुर खास में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबक्श सिंह ने सम्मेलन को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: योजनाओं को घर-घर पहुंचाकर स...