लातेहार, अप्रैल 18 -- लातेहार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत रविवार को लातेहार के हेठपोचरा पंचायत के ग्राम पोचरा भोलापुर अंबेडकर भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक के नेतृत्व में आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक प्रकाश राम एवं प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक किशुन कुमार दास उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को किया नमन यह भी पढ़ें- संगोष्ठी में गूंजे समानता और अधिकारों के स्वर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...