जमशेदपुर, जुलाई 25 -- झारखंड भाजपा के निर्देश पर गुरुवार को भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम की संयुक्त संगठनात्मक मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 से 16 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मंडल प्रभारी और मंडल प्रवासी बूथों का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे, बूथ समितियों को सक्रिय करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर ...