भागलपुर, जून 16 -- भाजपा योगेन्द्र मंडल घोघा के मंडल कार्य समिति की बैठक पक्कीसराय पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष विवेकानंद मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बूथ सशक्तीकरण अभियान को गति प्रदान करने, सशक्त बूथ कमेटी बनाने, पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए गहन चर्चा की गई। आगामी चुनाव में बूथ जीतो-चुनाव जीतो का नारा दिया गया। बैठक में विधायक पवन यादव, डॉली मंडल, अशोक तांती सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...